उधम सिंहनगर में पुलिस और वन तस्कर के बीच मुठभेड़, कुख्यात बदमाश घायल!समाचार UP/UK

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया!

उधम सिंहनगर में पुलिस और वन तस्कर के बीच मुठभेड़, कुख्यात बदमाश घायल!समाचार UP/UK

Report By- peter John

उधमसिंहनगर - अपराध मुक्त बनाने के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के निर्देशों का असर अब जमीन पर दिखने लगा है। थाना गदरपुर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और वन तस्करी के मामले में वांछित कुख्यात अपराधी संगत सिंह उर्फ संगी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया। इस दौरान एसएसपी मणिकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

 

*वन तस्कर और फायरिंग में माहिर बदमाश संगत सिंह गिरफ्तार*

 

हरिपुरा हरसान, थाना बाजपुर निवासी संगत सिंह पर कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं। यह आरोपी वन विभाग पर फायरिंग करने का आदी है और लकड़ी चोरी में लिप्त है। मुठभेड़ में घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि संगत सिंह पर थाना गदरपुर में एफआईआर नम्बर 232/2024 और थाना केलाखेड़ा में एफआईआर नम्बर 105/2024 समेत दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। साथ ही वन विभाग ने भी उस पर 51 केस पंजीकृत किए हैं।

 

*आपराधिक इतिहास*

 

संगत सिंह के खिलाफ हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, पोक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट और वन अधिनियम के तहत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।