भारतीय टीम के पूर्व कप्तान MS. Dhoni ने गढ़वाली गाने पर किया डांस l समाचार UP/UK
MS Dhoni's video goes viral

Report By - Pradeep Bhandari
उत्तराखंड - भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने फैंस को एक नए कारण से खुश कर दिया है। एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ ऋषिकेश यात्रा के दौरान पारंपरिक पहाड़ी गढ़वाली डांस पर थिरकते हुए नजर आए। धोनी का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है।
वीडियो में नजर आ रहा है कि महान क्रिकेटर अपनी पत्नी साक्षी और करीबी दोस्तों के साथ पहाड़ी प्रस्तुति देने वालों के साथ डांस कर रहे हैं। धोनी ने पहाड़ी गढ़वाली वाले डांसर्स की नकल करते हुए पारंपरिक डांस का आनंद उठाया।
बता दें कि 1 मिनट और 30 सेंकड के इस वीडियो में प्रस्तुति देने वाले लोग पारंपरिक पहाड़ी वेशभूषा में नजर आए। पुरुषों ने हरे कुर्ते, सफेद पजामे, नीली हाफ जैकेट व टोपी पहन रखी है जबकि महिलाओं ने नीली स्कर्ट, हरा ब्लाउज और टोपी पहन रखी है।
एमएस धोनी की सोशल मीडिया पर खूब वाहवाही हो रही है। लोगों को कैप्टन कूल की सादगी और विनम्रता बहुत रास आ रही है। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर धोनी की तारीफ के कसीदे पढ़ते हुए बढ़-चढ़कर कमेंट्स किए।