बागेश्वर में हादसा: मलवे में दबने से पिता पुत्र की मौत! समाचार UP/UK
Accident during drain cleaning
Report By -Pradeep Bhandari
बागेश्वर- उत्तराखंड के बागेश्वर में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। राजस्व पुलिस क्षेत्र जखेड़ा में घर के पीछे की नाली की सफाई और इसे चौड़ा करने के दौरान भू-धंसाव हो गया। इसके मलबे में दबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। तीन अन्य श्रमिक मलबे में दबने से बाल-बाल बच गए। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिए हैं।
जानकारी के अनुसार लाहुरघाटी के कालारौ-बैगांव निवासी प्रेम सिंह (50) पुत्र लाल सिंह अपने मकान के पीछे की नाली की सफाई करवा रहे थे। उनके साथ उनका पुत्र दर्शन सिंह (23) और तीन अन्य लोग गोपाल प्रसाद पुत्र बिशन राम, विनोद कुमार पुत्र हिम्मत राम, पान सिंह पुत्र जेठा सिंह भी कार्य कर रहे थे।
नाली की सफाई के दौरान चौड़ीकरण के लिए पीछे की दीवार की खोदाई चल रही थी। इसी दौरान दीवार से एकाएक भू-धंसाव होने लगा। अचानक गिरे मलबे में प्रेम सिंह और उनका पुत्र दर्शन सिंह दब गए। नाली साफ करने में लगे तीन अन्य श्रमिकाें ने भागकर जान बचाई। हादसे में बच गए श्रमिकों और आसपास के लोगों ने मिट्टी और मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला।

