हरियाणा का युवक उत्तरकाशी में 718 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार l समाचार UP/UK

Uttarkashi Police's campaign against drugs continues

हरियाणा का युवक उत्तरकाशी में 718 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार l समाचार UP/UK

Report By - Pradeep Bhandari 

उत्तरकाशी - ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन -2025 के अंतर्गत चलाये जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत उत्तरकाशी पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है,  सरिता डोबाल पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी* के दिशा-निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस अभियान के दौरान आमजन को नशे के प्रति जागरुक करने के साथ-साथ नशा तस्करों की धर-पकड़ की कार्यवाही भी कर रही है। *क्षेत्राधिकारी बडकोट  सुरेन्द्र सिंह भण्डारी* के निकट पर्यवेक्षण तथा *थानाध्यक्ष बडकोट  दीपक कठैत* के नेतृत्व में बडकोट पुलिस द्वारा एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। *आज दिनांक 18.12.2024 की प्रातः बडकोट पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान यमुना पुल के पास से सोनीपत, हरियाणा निवासी दीपक नाम के एक व्यक्ति को वाहन संख्या HR05P-8343 (मारुति जैन) से 718 ग्राम अवैध चरस का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया है।*

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर *उक्त व्यक्ति के विरुद्ध थाना बडकोट पर 8/20/60 NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज* किया गया है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।अभियुक्त चरस को बडकोट के दूरस्थ क्षेत्र से खरीदकर मुनाफे के लिए हरियाणा में बेचने की फिराक में था ।

*गिरफ्तार अभियुक्त-* दीपक पुत्र सतवीर निवासी ग्राम जागसी थाना- बरोदा जिला सोनीपत, हरियाणा उम्र- 40 वर्ष।

*बरामद माल-* 718 ग्राम चरस ( कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रु0)

*पुलिस टीम-*

1– दीपक कठैत थानाध्यक्ष बड़कोट 

2- उ0नि0 श्री गम्भीर सिंह

3–अ0उ0नि0 विक्रम सिंह 

4- हे0कानि0 अनिल रावत

5- हे0कानि0 सुरेश थपलियाल

6–हे0कानि0 रघुवीर सिंह

7–हे0 कानि0 चन्द्र बल्लभ 

8–कानि0 सुनील लखेड़ा

पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2000 रु0 के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।*